फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The children answered questions correct

बच्चों ने सवालों के सही जवाब दिए

Sat, 09 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 09 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The children answered questions correct
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. इश्तेयाक अहमद ने शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र के कोपाकोहना स्थित प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल पूछे। छात्र व अध्यापक की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही आठवीं के बच्चों की कक्षाएं ली। इस दौरान बच्चों ने सवालों की सही जवाब दिए। जिससे वे गदगद दिखे।
विज्ञापन



 सर्वप्रथम छात्र उपस्थिति, अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर का मिलान किया। इसके बाद विद्यालय में बन रहे मध्याह्न भोजन एवं उसमें पड़ने वाले सामगियों की गुणवत्ता की गहनता से जांच की। बच्चों से भी जानकारी ली। सचिव ने कक्षा आठ की छात्राओं से तीन हजार रुपये का सात प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से तीन वर्ष में मिश्र धन कितना होगा सवाल पूछा। छात्राओं ने प्रश्न का सही जवाब दिया। आठवीं के बच्चों को एक पीरियड गणित पढ़ाया।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान डायट प्राचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए राकेश कुमार, जिला समन्वयक अखिलेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम, अजीत पाल, राजाराम, नकी अहमद आदि उपस्थित रहे। उधर राज्य परियोजना निदेशालय के प्रशिक्षण सचिव डॉ इस्तेयाक अहमद द्वार विद्यालयों की जांच पड़ताल किए जाने से पूरे ब्लॉक के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। हर अध्यापक एक दूसरे विद्यालय के अध्यापकों से मोबाइल द्वारा हालचाल लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed