फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The bullies razed the wall of the house

दबंगों ने मकान की दीवार जमींदोज की

Thu, 25 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The bullies razed the wall of the house
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा मूंगेसर में 35 वर्ष पुरानी आबादी पर बनें मकान की दीवार को गांव के कुछ दबंगों ने जमीदोंज कर दिया। साथ ही मकान गिराने की भी कोशिश की। डायल 112 के पहुंचने पर उक्त दबंग वहां से हटे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दिया है। मूंगेसर में पन्नालाल, गुलाबचंद्र, रामानंद को चकबंदी के बाद 1985 में आबादी की जमीन आवंटित की गई थी। जहां वह मकान बनाकर रह रहे थे। पुरानी आबादी की जमीन पर बने इस आवास को गांव के दबंग अपना बताकर जबरदस्ती दो दिन पूर्व गिराने लगे व मना करने के बाद मारपीट व गाली तथा जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीडित ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दबंग वहां से भाग निकले। तब तक मकान की एक दीवार पांच कटरैन व बांस बल्ली भी तोडकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। पीड़ित ने तहरीर तो दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। चौकी प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed