फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of the young man came from Dubai after three months

तीन महीने बाद दुबई से आया युवक का शव

Sat, 21 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man came from Dubai after three months
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भुजौटी निवासी 22 वर्षीय एक युवक की मौत लगभग तीन महीने पहले दुबई में किन्हीं कारणों से हो गई थी। उसका शव शनिवार की शाम को उसके घर आया। युवक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। भुजौटी निवासी पंकज राम पुत्र विनोद कुमार दुबई में रहकर नौकरी करता था। काम करते समय किन्हीं कारणों से 29 मई 2021 को उसकी मौत हो गई थी। वहां से उसकी मौत की सूचना कंपनी के अधिकारियों ने उसके घर वालों को दी थी। लगभग तीन महीने बाद पंकज की शव उसके घर पहुंचाया जा सका है। शव पहुंचते ही उसके घर कोहराम मच गया। पंकज के माता पिता और दादा की मौत पहले ही हो चुकी है। घर पर केवल उसकी बुजुर्ग दादी और छोटी बहन हैं। शव को देखते ही दोनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed