फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of a teenager found hanging in a suspicious hall

संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकता मिला किशोर का शव

Sun, 06 Dec 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenager found hanging in a suspicious hall
रानीपुर (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा में रविवार की भोर में किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छत के ऊपर लोहे की राड से उसका शव लटका मिला। मृतक गाजीपुर निवासी है, वह अपने भाई-बहन के साथ ननिहाल में रहता था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कागजी कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के गाई निवासी अजीत कुमार (16) रामविलास अपने छोटे भाई सुजीत तथा बहन अंजली के साथ रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा ग्राम सभा के अमेठी मौजा निवासी अपनी नानी धरमी देवी के यहां रहता है। शनिवार की रात मृतक अजीत अपने भाई-बहन और नानी के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह जब अजीत अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके भाई उसे बुलाने के लिए उसके कमरे में पहुंचा।
विज्ञापन

अंदर से दरवाजा बंद होने और कई बार पुकारने के बाद दरवाजा न खुलने पर उसकी नानी पड़ियोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला। जहां अजीत का शव कमरे के छत पर पंखे के लिए बनाए गए हुक पर फंदे पर लटकता मिला। एसओ अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के बारे में स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता रामविलास खेती करते हैं। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते अजीत और उसका छोटा भाई सुजीत और बहन अंजली अपनी नानी के घर रहते थे। मृतक रानीपुर थाना क्षेत्र के पलीगढ़ स्थित एक स्कूल में कक्षा नौंवी का छात्र है। उसके इस घटना को अंजाम देने के बाद उसके परिजन सहित उसकी नानी और उसके साथ रह रहे भाई-बहन सब सकते में है। अजीत ने ऐसा क्यों कदम उठाया है, जबकि रात में सब कुछ सामान्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed