फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of a beheaded woman found in a maize field mau woman was missing for 12 days crime news

मक्के के खेत में मिला सिर कटी महिला का शव: 12 दिनों से लापता थी महिला..धड़ गायब, परिजनों ने ऐसे की शिनाख्त

Fri, 26 Aug 2022 04:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 26 Aug 2022 04:44 PM IST
सार

मऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में मक्के के खेत में शुक्रवार की सुबह एक सिर कटी महिला का शव मिला। बताया जा रहा है कि महिला 12 दिनों से लापता थी। वहीं अभी तक महिला का धड़ नहीं मिला है। 

विज्ञापन
The body of a beheaded woman found in a maize field mau woman was missing for 12 days crime news
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के नौसेमर ग्राम पंचायत में मक्के के खेत में शुक्रवार की सुबह एक सिर कटी महिला का शव मिला। महिला की शिनाख्त थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर गांव निवासी के रूप में हुई। महिला बीते 12 दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में गायब थी। इस संबंध में स्थानीय थाना में गुमशुगदी का मुकदमा भी दर्ज है। शव सड़ चुका था। परिजनों ने घटनास्थल पर मिली साड़ी, चूड़ी, पायल, मंगलसूत्र और चप्पल से उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने महिला के धड़ की काफी तलाश की, लेकिन धड़ नहीं मिला सका।

विज्ञापन

 

शुक्रवार की सुबह थाना कोपागंज थाना क्षेत्र के नौसेमर ग्राम पंचायत में शौच के लिए निकले कुछ ग्रामीणों ने मक्के के खेत में सड़ी गली अवस्था में एक महिला का सिर देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के धड़ की खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


वहीं सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी लल्लन साहनी और उसके परिजन पहुंचे। यहां लल्लन ने मिली सामग्री से यह सिर अपनी पत्नी मुनाकी देवी का बताया। लल्लन ने बताया कि उसकी पत्नी बीते 13 अगस्त से घर से गायब थी, इस संबंध में कोपागंज थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में एसओ कोपागंत अमित मिश्रा ने बताया कि सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फारेसिंक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है। शव कई दिन पुराना होने के चलते आशंका है जानवरों द्वारा खाया जा चुका हो। हालांकि पुलिस हर एंगल पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed