फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The benefit of great success will also be available in the assembly elections.

शानदार सफलता का लाभ विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा

Sun, 18 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The benefit of great success will also be available in the assembly elections.
मधुबन (मऊ)। क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज परिसर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपाजनों ने जिलें में सबसे अधिक मतों से ब्लाक फतहपुर मंडाव का ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने के बाद ब्लाक प्रमुख मीनू सिंह सहित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तथा कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि ब्लाक प्रमुखों एवं जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा का सार्थक प्रदर्शन विधानसभा चुनाव की नींव तय करेगा। एक बार फिर योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व की प्रदेश में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सर्व समाज के हितों की रक्षा संभव है। सदस्य पिछड़ा वर्ग भाजपा उत्तर प्रदेश अशोक राजभर ने कहा कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में भाजपा ने रिकॉर्ड कायम किया है। जिससे विपक्षी दल घबराकर अनुचित आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह उर्फ शुभम ने कहा कि भाजपा विकास चाहती है,विपक्ष विनाश। ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान बीडीसी सदस्यों ने विकास को चुना। जिले में सबसे अधिक मतों से विकास खंड फतहपुर मंडाव के ब्लाक प्रमुख पद के लिए निर्वाचित किया । मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय सुब्बी ने भाजपा सरकार के जन हित की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, अमित मिश्रा, हेमंत सिंह,महाप्रसाद गुप्ता, राजेश यादव, घनश्याम शर्मा, मनीष सिंह आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed