फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The battle will be fought at every level of interest Advocate

अधिवक्ता हित की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी

Thu, 08 Oct 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 08 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
The battle will be fought at every level of interest Advocate

विज्ञापन
 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में बुधवार को एक समारोह में डिस्ट्रिक्ट बार के नवनिर्वाचित पदाधिकरयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पदाधिकारियों ने भरोसा दिया कि अधिवक्ता हित की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। इसके पूर्व एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिवशंकर राय ने परिणामों की घोषणा की।

 शपथ लेने वालों में अध्यक्ष पद के लिए बीवी सिंह, महामंत्री पद के लिए अतुल कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पंचानंद वर्मा, साधारण उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दुर्गविजय व लक्ष्मण जी गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया।
विज्ञापन


इसी क्रम में सहमंत्री के लिए पंकज, चंद्रप्रकाश व राकेश यादव व कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार व आडिटर के लिए विनोद कुमार सिंह ने शपथ लिया। सदस्य कार्यकारिणी के लिए जावेद अहमद, रितेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, रमेशचंद, प्रमोद कुमार, प्रेमचंद, प्रभाकर राय, ओमप्रकाश पांडेय, रीना सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन


 अतुल कुमार गुप्ता, चंद्रभूषण भरद्वाज व अतुल प्रसाद यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बतौर मुख्य अतिथि बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के अध्यक्ष परेश मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।


 साथ ही बार कौंसिल द्वारा अधिवक्ताओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बाबत जानकारी दी। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारयों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ा लिखा समाज है। कार्यक्रम में बार कौंसिल के सदस्य अरुण कुमार तिवारी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अरशद जमाल, सुरेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन चुनाव अधिकारी देवेश कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed