{"_id":"df37bf62b69b54afbe7d104e056c9887","slug":"the-assault-in-the-army-man-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान के घर में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान के घर में घुसकर मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में एक फौजी के घर में घुसकर मबढ़ों ने उसकी बहन, पिता एवं भाई की जमकर पिटाई कर दी। मामला पुलिस के यहां पहुंचने पर महज एनसीआर दर्ज की गई। घटना दो दिन पूर्व की है। घर से सूचना मिलने पर सेना का जवान मिट्ठू शर्मा छुट्टी लेकर घर आया और शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
इस संबंध में फौजी मिट्ठू ने बताया कि नौकरी मिलने के पश्चात उसकी तैनाती हरियाणा में है। दो दिन पूर्व पूरे परिवार को घर में घुसकर मारने पीटने की जानकारी उसे मिली तो उसने परिवारीजन से थाने में जाकर सूचना देने को कहा। बताया कि दो दिन तक भागदौड़ के बाद पुलिस ने इस मामले में एनसीआर लिखकर मामले की इतिश्री कर दी।
इससे उसे छुट्टी लेकर घर आना पड़ा। बताया कि घर पर उसकी बहन पूूजा शर्मा, पिता नेमचंद एवं भाई सतीश सभी घायल हैं। घर पहुंचने के तुरंत बाद ही वह अपनी बहन को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने फौजी मिट्ठू शर्मा के प्रार्थना पत्र पर थानाध्यक्ष सरायलखंसी को कार्रवाई का निर्देश दिया।