फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The assailants ran away with twenty thousand rupees from the grocery store

किराने की दुकान से बीस हजार रुपये ले भागे उचक्के

Wed, 08 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
The assailants ran away with twenty thousand rupees from the grocery store
मऊ। थाना क्षेत्र के कसबे के जमीन अताउल्लाह मुहल्ले में खरिहानी चिरैयाकोट मार्ग पर बुधवार को दोपहर में एक किराना दुकान पर दो उचक्के बाइक से आए और काउंटर से बीस हजार रुपये निकालकर भाग गए। दिनदहाड़े की गई इस दुस्साहसिक घटना के पांच घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

बाजार निवासी हंसनाथ गुप्ता पुत्र चंद्रमणि की कस्बे के जमीन अताउल्लाह मुहल्ले में खरिहानी चिरैयाकोट मार्ग पर किराने की दुकान है। दोपहर में बाइक से दो युवक हंसनाथ की दुकान पर आए। युवकों ने हंसनाथ से दो लीटर सरसों का तेल लिया और दो हजार रुपये दुकानदार को दिए। दुकानदार ने सरसों के तेल की कीमत काटकर शेष बचे रुपये ग्राहकों को वापस कर दिया। रुपये वापस करने के लिए दुकानदार द्वारा खोले गए कैश बाक्स में रुपये को युवकों ने देखा। इसके बाद इन युवकों ने दुकानदार से चार सौ पत्तल देने को कहा। हसंनाथ अपना कैश बाक्स बिना बंद किए ही अंदर के कमरे में से पत्तल लेने चला गया। इसी बीच उसके कैश बाक्स खोलकर युवक उसमें रखे बीस हजार रुपये निकाल कर भाग निकले।
विज्ञापन

इसी बीच अंदर से पत्तल लेकर हंसनाथ दुकान में आया। उसने युवकों को बाइक से भागते देखा। दुकानदार ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी देते हुए उचक्कों को पकड़ने के लिए लोगों से मदद मांगी। लेकिन उचक्के भाग निकले। दुकानदार ने घटना की सूचना फोन से पुलिस को दिया। लेकिन घटना के पांच घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इस संबंध में एसओ अविनाश सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, उचक्कों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed