फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The app

घर बैठे ही मजदूर एप से अपडेट कर सकेंगे खाता

Fri, 24 Apr 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The app
मऊ। लॉकडाउन में मजूदर, श्रमिक वर्गो को आर्थिक संकट से उबारने के लिए उनके खाते में सरकार एक-एक हजार रुपये की राशि भेज रही है। लेकिन अधिकांश श्रमिकों के खाते अपडेट नहीं होने से समस्या आ रही है। जिसके निदान के लिए श्रम विभाग ने एक मोबाइल एप लांच किया है, जिससे श्रमिक घर बैठे ही अपना बैंक अकाउंट डिटेल अपडेट कर सकता है। जिले में 31 हजार 463 मजदूर पंजीकृत है, जिसमें 11 हजार नियमित अपना अंशदान जमा कर रहे है। कोरोना वायरस को लेकर सभी संस्थान बंद हैं। श्रमिक वर्ग आर्थिक संकट से न जूझे इसके लिए सरकार प्रत्येक श्रमिक के खाते में 1 हजार रुपये की राशि जमा करा रही है। लेकिन नियमित मजदूरों में करीब 3900 का खाता अपडेट नहीं है। ऐसे में अब तक 6500 ही श्रमिकों के खाते में राशि भेजी जा सकी है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि श्रमिक घर से खातों को अपडेट कर सके इसके लिए मोबाइल यूपीबीओसीडब्लू एप लांच किया है। जिसे गूगल प्लेस्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं। सत्यापन हेतु मोबाइल नंबर, पंजीयन संख्या, आधार नंबर दर्ज कराने के बाद सत्यापित पर क्लिक करने के बाद आए ओटीपी नंबर को दर्ज कर खाता अपडेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed