फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The aim of basic education is to make all-round development of children - OP Tripathi

बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही बेसिक शिक्षा का उद्देश्य- ओपी त्रिपाठी

Sun, 28 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The aim of basic education is to make all-round development of children - OP Tripathi
बीआरसी घोसी में संकुल शिक्षको को संबोधित करते बीएसए ओपी त्रिपाठी। - फोटो : MAU
संवाद न्यूज एजेंसी घोसी। नगर के मझवारा मोड़ स्थित बीआरसी के सभा कक्ष में रविवार को शिक्षक संकुल सदस्यों की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक के सभी न्यायपंचायतों के चयनित पांच पांच संकुल शिक्षकों ने भाग किया। कार्यशाला का शुभारंभ बीएसए ओपी त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने सभी संकुल शिक्षकों को सर्वप्रथम अपने अपने विद्यालय और फिर संकुल के समस्त विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय बनाने का आह्वान किया। बीएसए ने कहा कि शिक्षक संकुल ही प्रेरक संकुल का निर्माण करेंगे। यह एक महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहाकि बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरुप निर्धारित अधिगम स्तर दिलाकर बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही बेसिक शिक्षा का उद्देश्य है। मिशन प्रेरणा के तहत इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कराने के लिए क्रमबद्ध प्रणाली विकसित की गई है। संकुल, विद्यालय व ब्लॉक को जोड़ने की कड़ी है। उम्मीद जताया कि संकुल शिक्षक अपने विद्यालय को मॉडल के रूप में विकसित कर संकुल के समस्त विद्यालयों को प्रेरक बनाएंगे। इस प्रकार प्रेरक स्कूल से प्रेरक संकुल और फिर प्रेरक ब्लॉक व प्रेरक जिला बनाकर मार्च 2022 तक पूरे प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाना है। बीएसए ने कहाकि मिशन पहचान से पूरे जनपद में बेसिक शिक्षा को नई पहचान दिलाने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने प्रेरक संकुल बनाने की शत प्रतिशत सफलता की कामना करते हुए पूरी मेहनत और लगन के साथ अभी से जुट जाने की अपील की। इस अवसर पर एबीएसए संजीव सिंह, डीसी ट्रेनिंग सीडी यादव, रूपेश पांडेय, एआरपी अनिल श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अरविंद आर्य, सहित संकुल शिक्षक डॉ.राम विलास भारती, सैयद आफाक , दया शंकर , प्रदीप वर्मा, निहारिका गुप्ता, अमीरुद्दीन अंसारी, दिनेश यादव, राम एकबाल सिंह, रागिनी यादव, पूजा पांडेय, श्वेता शाश्वत, भूपेंद्र दीक्षित, प्रेमशीला गोंड, साधना निगम, मनोज राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed