{"_id":"5feaf05435c12accc2d4a7d4e757a67a","slug":"the-abuse-of-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी के चालक ने प्रधान से किया दुर्व्यवहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी के चालक ने प्रधान से किया दुर्व्यवहार
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 04 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के डाड़ी अंबेडकर पार्क के पास रविवार को ग्राम्य विकास विभाग के पीडी के चालक ने ग्राम प्रधान के साथ बदसलूकी की।
प्रधान की सूचना पर जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक आरोपी चालक भाग गया। पुलिस सरकारी जीप और उसके पास खड़े चालक के बेटे को लेकर थाने चली गई। शराब के नशे में धुत चालक थाने पहुंचा और एसओ से भिड़ गया और अपने को सीडीओ का चालक बताकर धौंस जमाने लगा। अधिकारियों के कहने पर पुलिस ने जीप को चालक से जिला मुख्यालय भेजवा दी।
डांड़ी के ग्राम प्रधान अतवारू राम अंबेडकर पार्क में कुछ निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान लगभग एक बजे नीली बत्ती लगी सरकारी जीप से चालक उनके पास पहुंचा।
बकौल ग्राम प्रधान चालक शराब के नशे में धुत गगन ने उनसे 100 रुपये की मांग की। प्रधान ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो चालक धौंस जमाते हुए उन्हें औकात बताने की धमकी देने लगा। चालक प्रधान के साथ अभद्रता पर उतारू हो गया। किसी भी प्रकार से समझाने पर चालक द्वारा उग्र होते देख प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एसओ दल बल मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखते ही चालक कहीं खिसक गया। पुलिस सरकारी जीप और उसके पास खड़े चालक के बेटे को लेकर थाने चली गई। पुलिस की सक्रियता और बेटे को फंसता जान चालक गगन कुछ देर बाद थाने पहुंचा और एसओ से भी भिड़ गया।
उधर चालक की करतूत की खबर जिला मुख्यालय भी पहुंच गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीडीओ परदहा सरकारी जीप लेने कोपागंज थाने पहुंचे। एसओ ने जीप एक अन्य चालक से जिला मुख्यालय भेजवाया। इसके साथ ही चालक और उसके बेटे को छोड़ दिया।