फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   thand lagane se bas mein saphar kar rahe rodavej yaatree kee maut

ठंड लगने से बस में सफर कर रहे रोडवेज यात्री की मौत

Mon, 04 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
thand lagane se bas mein saphar kar rahe rodavej yaatree kee maut
मऊ। दोहरीघाट कस्बे के रोडवेज परिसर में सोनभद्र डिपो की बस से यात्रा करने वाले यात्री की ठंड लगने से सोमवार की सुबह मौत हो गई। मृत यात्री गोरखपुर से जीयनपुर जाने के लिए गोरखपुर से यात्रा शुरू किया था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस एहतियान यात्री को एम्बुलेंस के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृत यात्री के पास से मिली मोबाइल पर संपर्क कर पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिवार के सदस्यों को दी। साथ ही मृतक की शिनाख्त भी हुई। मृत यात्री का नाम रामशरीख यादव (55) था। वह आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपालपुर घुसवा गांव का निवासी था।
विज्ञापन

कंडक्टर के अनुसार वह सोमवार की सुबह गोरखपुर से जीयनपुर का टिकट कटवाकर बस में सवार हुआ था। दोहरीघाट डिपो में बस पहुंची तो अधिकांश यात्री बस से उतर गए। इसी बीच कंडक्टर की नजर बस की एक सीट पर अचेत पड़े यात्री पर पड़ी। कंडक्टर ने फौरन बस से उतारकर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल के माध्यम से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के अनुरोध पर शव उन्हें सौंप दिया। मृतक के भतीजे गुड्डू के अनुसार राम सरीख गोरखपुर जनपद में सरयां चीनी मिल में नौकरी करते थे। वहां से वे भोर में ही घर से गोरखपुर के लिए निकल गए और लगभग सात बजे गोरखपुर से वे सोनभद्र डिपो की बस पकड़े थे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने मोबाइल से घर वालों को दी थी। इस बाबत सीएचसी के डा. अनूप जायसवाल का कहना था कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम से चलता। वैसे यात्री की मौत ठंड लगने से भी हो सकती है अथवा हार्ट अटैक या किसी अन्य कारणों से।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed