फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tested Intellectual Ability of Children

बच्चों की जांची गई बौद्धिक क्षमता

Fri, 12 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tested Intellectual Ability of Children
मऊ। जिले में शुक्रवार को 195 विद्यालयों में नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा का आयोजन किया गया। सर्वे के माध्यम से जिले के प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी, पांचवीं, आठवीं तथा दसवीं कक्षा तक के बच्चों के बौद्धिक क्षमता की जांच की गई। जिले के 195 विद्यालयों में होने वाले सर्वे के लिए 278 फील्ड इंवेस्टिगेटर्स लगाए गए थे। परीक्षा पर नजर रखने के लिए 234 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही शासन की तरफ से मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया था।
विज्ञापन

मानव एवं विकास मंत्रालय, एनसीईआरटी तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, बेसिक सहित 195 विद्यालयों में नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं क्लास के बच्चों के बौद्धिक क्षमता की जांच की गई।
विज्ञापन

परीक्षा में हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व पर्यावरण के जुड़े सवाल पूछे गए। 278 फील्ड इंवेस्टिगेटर्स लगाए गए थे। परीक्षा पर नजर रखने के लिए 234 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही शासन की तरफ से मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। सीबीएसई से भी नोडल अधिकारी की तैनाती की गई थी। विभागीय नोडल अधिकारी तथा डायट प्राचार्य हरि सिंह शाक्य भ्रमण कर परीक्षा पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed