{"_id":"5ebacf1d8ebc3e907b73e9cb","slug":"tested-copies-mau-news-vns52458857","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में शुरू हुआ यूपी बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में शुरू हुआ यूपी बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य
मऊ ः नगर के डीएवी इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को ?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार से छह मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुआ। मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य द्वार से गुजरने वाले परीक्षकों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से विभाग की तरफ से 835 परीक्षकों को बुलाया गया था। केवल 738 परीक्षक शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। लापरवाह परीक्षकों की सूची निदेशालय को भेजा है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, नोमानी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, जीवन राम इंटर कॉलेज तथा शहीद इंटर कॉलेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। मूल्यांकन केंद्रों के मेन गेट से गुजरने के दौरान परीक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विभाग की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से 835 परीक्षकों को बुलाया गया था, जिसमें केवल 738 परीक्षक शामिल हुए। मूल्यांकन केंद्रों पर 531672 कापियां जांची जानी है। मंगलवार को अपराह्न तक 29572 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। इसके पूर्व 44472 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर हो रही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना रहा कि अनुपस्थित परीक्षकों की सूची निदेशालय भेज दी गई है। लापरवाह परीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।