फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ten thousand workers in the program will be PM

पीएम के कार्यक्रम में जाएंगे दस हजार कार्यकर्ता

Mon, 25 Apr 2016 11:57 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 25 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand workers in the program will be PM
भाजपा कार्यालय पर बलिया में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता।
एक मई को बलिया में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिले में भी काफी गहमा गहमी है। बलिया में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने की होड़ लगी हुइ है। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन



सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा जनों की बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को बलिया ले जाने पर विचार विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम के आगमन पर बलिया में कम से कम दस हजार कार्यकर्ताओं को ले जाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बरिष्ठ नेता हैं वे भी अपनी जिम्मेदारी समझे और कार्यकर्ताओं से सपर्क कर उन्हें बलिया चलने के लिए प्रेरित करें। कहा कि बलिया में पीएम के आगमन को लेकर मऊ के कार्यकर्ताओं में भी गजब का उत्साह है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांछी योजना उज्ज्वला योजना की शुरूआत बलिया से हो रही है, यह पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है। इससे यह भी साबित होता है कि भारत सरकार पूर्वांचल के विकास और बेहतरी के लिए संजीदा है। कहा कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर और उसका पूरा उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, राजेश सिंह, डा एचएन सिंह पटेल, डा एचएन सिंह, डा सीता राय, संतोष सिंह, अखिलेश तिवारी, गनेश सिंह, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। बैठक में बलिया के लिए कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए डा एचएन सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, डा एचएन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed