{"_id":"6994b25a763581cc4203e89e","slug":"ten-atms-are-located-along-three-roads-within-a-four-km-radius-with-security-arrangements-at-only-two-mau-news-c-295-1-svns1029-141026-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चार किमी के दायरे में तीन सड़कों के किनारे दस एटीएम, सुरक्षा व्यवस्था केवल दो पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चार किमी के दायरे में तीन सड़कों के किनारे दस एटीएम, सुरक्षा व्यवस्था केवल दो पर
विज्ञापन
जिले में एटीएम पर सुरक्षा व्यवस्था गायब है। बीते 11 फरवरी को जिले की दक्षिणटोला पुलिस ने एटीएम पर ग्लू चिपकाकर मदद के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों गिरफ्तार किया था।
इस घटना के बाद एटीएम पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मंगलवार को चार किमी के दायरे में लगे दस एटीएम की पड़ताल की गई। इसमें महज जिलाधिकारी कार्यालय के पास लगे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एक निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ही सुरक्षाकर्मी तैनात मिले।
पड़ताल के दौरान टीम सबसे पहले नगर के भीटी चौक पर दोपहर 12:26 बजे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पहुंची। यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद नगर के गाजीपुर तिराहे पर 12:36 बजे इंडियन बैंक के एटीएम पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं दिखी।
विज्ञापन
यही हाल 12:37 बजे गाजीपुर तिराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का रहा, जहां कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। इसके बाद टीम 12:37 बजे गाजीपुर तिराहा पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर भी कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं मिला।
इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित यूनियन बैंक के एटीएम पर दोपहर 1:02 बजे सुरक्षाकर्मी तैनात मिला। वहीं, दोपहर 1:13 बजे नगर के सहादतपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात था। दोपहर 1:15 बजे सहादतपुरा स्थित एसबीआई के एटीएम पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं मिला।
दोपहर 1:17 बजे नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर भी कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। इसके अलावा नगर के रोडवेज स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर दोपहर 1:18 बजे कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली।
एसपी इलामरन जी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय पुलिस हर 30 मिनट पर एटीएम के आसपास चक्रमण करती रहती है।
..........
एटीएम ही उखाड़ ले गए थे चोर, बावजूद सबक नहीं
जुलाई 2018 में घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला में थानीदास मोड़ पर यूनियन बैंक की शाखा के बगल स्थित एटीएम को तोड़कर उसमें रखे पांच लाख पचास हजार रुपये चोर लेकर फरार हो गए थे। घटना के समय इस एटीएम पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। सुरक्षाकर्मी न होने से चोर घटना को अंजाम देने के लिए बैंक के पीछे की दीवार में लगभग दो फुट चौड़ी और दो फुट लंबी सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया था।
एटीएम पर सुरक्षा को लेकर व्यवस्था करना बैंकों की जिम्मेदारी होती है। जहां बैंक को लगता है कि एटीएम पर सुरक्षा व्यवस्था रखनी है, वहीं सुरक्षाकर्मी तैनात किया जाता है।
- अनिल कुमार सिन्हा, एलडीएम