फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Temporary bridge washed away due to rise in water level in Tamsa

तमसा में जलस्तर बढ़ने से बह गया अस्थायी पुल

Thu, 25 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Temporary bridge washed away due to rise in water level in Tamsa
मुहम्मदाबाद गोहना। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते तमसा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। इसी के साथ ही तहसील क्षेत्र के सरया और बंदीघाट गांव के पास ग्रामीणों के सहयोग से तमसा नदी पर बना लकड़ी का पुल भी पूरी तरह से बह गया। पुल बह जाने से बंदी घाट, फरीदपुर, भगवानपुर कोइरियापार डंगौली सहित दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है। तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। तहसील क्षेत्र के सरयां और बंदीघाट गांव के बीच से होकर बहने वाली तमसा नदी पार कर रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। दर्जनों स्कूल के छात्र रोजाना नदी के उत्तरी क्षेत्र से मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय पर आते जाते हैं। छात्रों की समस्या को देखते हुए एएचएनबी कालेज के संस्थापक और अध्यापक अम्मान अहमद के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने आपसी सहयोग से उक्त गांव के पास नदी पर लकड़ी के पुळ्ल का निर्माण कराया था। अस्थाई पुल से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा हो रही थी। इधर कई दिनों से लगातार बारिश के चलते तमसा नदी में जलस्तर बढश़ा है। जलस्तर बढ़ने से लकड़ी का पुल टूट गया जिससे अब दर्जनों गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय, मंडल और जिला मुख्यालय पहुंचने में 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। अम्मान अहमद ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से पुल का निर्माण कराया गया था। साथ ही क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर को भी समस्या से अवगत करा कर पुल निर्माण की मांग की गई है लेकिन अभी तक ग्रामीणों की मांग नक्कारखाने की तूती साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed