{"_id":"f3d992a9d3f6d983d73350e871a80f2a","slug":"temples-full-of-crowd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहुंओर हर-हर महादेव का उद्घोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहुंओर हर-हर महादेव का उद्घोष
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के दूसरे सोमवार को शहर के मंदिरों और शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। वहीं श्रद्घालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ शीतला माता धाम पर रही। यहां पर श्रद्घालु कतार में लगकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और उनका जलाभिषेक किया।
शहर में सावन के दूसरे सोमवार केे शीतला माता धाम, शिव मंदिर भीटी, शिवमंदिर पक्का पोखरा, शिवमंदिर मुंशीपुरा, प्राचीन शिवमंदिर कुतुआपूरा पूरब और पश्चिम, प्राचीन शिवमंदिर पुलिस लाइन, शिव मंदिर रोडवेज, शिवमंदिर बालनिकेतन आदि स्थानों पर सबसे ज्यादा श्रद्घालुओं की भीड़ रही।
मंदिरों पर व्रती महिलाओं और युवतियों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। शीतला माता धाम पर श्रद्घालुओं ने बाबा भोलेनाथ के विशालकाय प्रतिमा के पास पूजन अर्चन किया। साथ ही वहां स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया। महिलाओं और युवतियों ने विधिविधान से बाबा का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
वहीं इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। सभी मंदिरों पर दारोगाओं के साथ साथ पुरुष और महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं। जबकि संबधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष भी चक्रमण करते रहे।