फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager went to BHU for treatment, turned positive, number 86

इलाज कराने बीएचयू गई किशोरी निकली पॉजीटिव, संख्या हुई 86

Tue, 23 Jun 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teenager went to BHU for treatment, turned positive, number 86
मऊ। मंगलवार को नगर के सहादतपुरा निवासी किशोरी कोरोना पॉजिटिव मिली। किशोरी कुछ दिन पहले ही इलाज कराने बीएचयू गई थी, जहां उसका सैंपल लिया गया था। वहीं से रिपोर्ट आने पर किशोरी पुन: इलाज कराने के लिए बीएचयू गई हुई है। इससे पहले सुबह में 181 रिपोर्ट निगेटिव मिली। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है, इसमें 57 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 27 एक्टिव मरीज है। वहीं दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से सहादतपुरा निवासी 17 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन किशोरी टीबी की मरीज है, वर्तमान में एमडीआर कैटगरी आने पर तबियत बिगड़ने पर वह बीते 20 जून को इलाज कराने के लिए बीएचयू गई थी। जहां इलाज से पहले उसकी सैंपलिंग की गई थी। बताया कि किशोरी की रिपोर्ट आने के समय किशोरी इलाज के लिए वाराणसी ही जा रही थी।
विज्ञापन

बताया कि सुबह में आई सभी 181 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसमें निजी अस्पताल के मरीज का भी रिपोर्ट शामिल है। बोले कि इस मरीज को मिलाकर जिले में मरीजों की संख्या 86 हो गई। इसमें 57 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके है। जबकि दो मरीजों की रिपोर्ट उनकी मृत्यु के बाद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed