फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager's body found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में किशोर का शव फंदे पर लटकता मिला

Wed, 07 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging under suspicious circumstances
बढुआगोदाम सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 15 वर्षीय किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिवार को सुबह में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन

मृत प्रियांशु सिंह (15) पुत्र सुर्यभान सिंह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव का रहने वाला था। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। दस साल पहले उसकी मां की भी संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद पिता सुर्यभान सिंह ने दुसरी शादी कर ली। प्रियांशु परिवार के साथ ही रहता था। उसके पिता ताजोपुर गांव में पोस्ट आफिस में पोस्ट मास्टर के पद पर नियुक्त हैं। मंगलवार की रात भोजन करने के बाद प्रियांशु अपने कमरे में सोने चला गया था। रात में घर के कमरे में लगे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिवार को सुबह हुई प्रियांशु ने आत्महत्या किस कारण से किया इस बात की जानकारी अभी तक परिवार को नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि प्रियांशु की फांसी लगाने से मौत हुई हैं मामला संदिग्ध हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सचाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed