फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager dies due to snake bite

सर्प दंश से किशोरी की मौत

Fri, 27 Aug 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to snake bite
मधुबन। थाना क्षेत्र के भैरोपुर बलुहा में बृहस्पतिवार की रात लगभग एक बजे सांप के डंसने से 13 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर बलुहा निवासी श्वेता (13) पुत्री देवेंद्र प्रसाद रोज की तरह खाना खाकर घर में चारपाई पर सो गई। रात में किसी जहरीले सांप ने उसके कान के पास डंस लिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन तथा आसपास के लोग एकत्रित हो गए। किशोरी को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल जाते समय किशोरी की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। मां लालसा देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतका के पिता देवेंद्र प्रसाद की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। घर में कोई कमाने वाला पुरुष सदस्य नहीं है। मृतका अपने चार बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार में कोई भाई नहीं है। शुक्रवार की सुबह इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed