{"_id":"60d76cb18ebc3eba71538962","slug":"teenager-dies-due-to-electrocution-mau-news-vns597118653","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआगोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया स्थित नलकूप चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक किशोर की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। परिवार को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृत विशाल यादव (17 ) पुत्र छागुंर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया मुहल्ले का निवासी था। विशाल शुक्रवार की रात धान की रोपाई के लिए खेत में पानी चलाने के लिए नलकूप पर गया था। नलकूप चलाने के दौरान विशाल करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी परिवार को शनिवार की सुबह हुई। सुबह काफी देर बाद भी विशाल जब घर नहीं आया तो उसकी मां तलाश करते हुए नलकूप पर पहुंच गई और देखा कि उसका लडका जमीन पर गिरा पड़ा है मां ने उसे उठाया तो वह नहीं उठा इस पर वह दहाड़ मार कर रोने लगी। सूचना पुलिस को दी मौके परपहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।