फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers honored with nation builder award

Mau News: राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक

Wed, 06 Sep 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored with nation builder award
मऊ नगर के एक प्लाजा में मंगलवार को धूमधाम से रोटरी क्लब प्राइड मऊ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिले के चार शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद रोटरी क्लब द्वारा नगर के रोज गार्डेन में लोगों को बैठने के लिए 10 बेंच का लोकार्पण व फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए सुनील बंसल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते राष्ट्र निर्माण के में उनकी भूमिका कभी समाप्त नहीं होती है। ऐसे में हमें शिक्षकों का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस दौरान ऋषिदेव तिवारी पूर्व प्रवक्ता डीएवी इंटर कॉलेज, महेंद्र सिंह पूर्व प्रवक्ता डीसीएसके पीजी कॉलेज, सुभाष राम निर्मल, शैलेंद्र यादव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सुनील बंसल और अतुल कुमार जायसवाल ने रोटरेक्ट क्लब प्राइड की युवा शाखा के स्थापना की घोषणा की।इस शाखा का अध्यक्ष उत्सव जायसवाल को बनाया गया। दायित्व प्राप्ति के बाद रोटरेक्ट अध्यक्ष व सचिव ने आगामी सत्र में करने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।उत्सव जायसवाल ने बताया कि अगले एक वर्षों के कार्यक्रम के तहत सबसे पहले पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को रेडियम जाएंगे, जिससे उन्हें वाहन दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। वहीं पक्षियों के लिए जगह-जगह दाना और पानी के लिए डब्बे रखे जाएंगे।

इस अवसर पर सदस्य जितेंद्र राखोलिया, आलोक खंडेलवाल, विजय बहादुर पाल, कृष्ण खंडेलवाल, रत्नेश सिन्हा, डॉ. जीएस अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सौरभ मद्धेशिया, सुशील अग्रवाल, आजाद यादव, बृजेश उमर, आशीष टंडन, अरुण अग्रवाल, डॉ. मनोज मित्तल, डॉ. प्रवीण मद्धेशिया, अनूप खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, एलबी जयसवाल समेत रोटरी क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed