फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   teachers evaluate board copies

मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ

Fri, 03 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 03 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
teachers evaluate board copies
यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन आखिर
विज्ञापन
शुक्रवार से शुरू हो गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के एक गुट की हड़ताल खत्म होने से पांचवें दिन मूल्यांकन हुआ। हालांकि वित्तविहीन शिक्षक संघ सहित कई शिक्षक संगठनों की हड़ताल अब भी जारी है। इससे सभी मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या काफी कम रही। ऐसे में निर्धारित शेड्यूल के भीतर कापी जांचने की प्रक्रिया पूरी होने पर संशय है।


बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। नगर में दो तथा मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना में एक-एक बनाए गए हैं। बोर्ड की ओर से कापी जांचने के लिए 30 मार्च से 15 अप्रैल तक शेड्यूल जारी किया गया था। इसके लिए 2167 परीक्षकों तथा 228 डिप्टी हेड की तैनाती की गई।


 लेकिन माध्यमिक शिक्षकों की हड़ताल की वजह से मूल्यांकन तय समय पर शुरू नहीं हुआ। अब माध्यमिक शिक्षक संघ के एक गुट की हड़ताल समाप्त हो गई है। हालांकि अब भी कई शिक्षक गुट मूल्यांकन से दूरी बनाए हुए हैं।
शहीद इंटर कालेज मधुबन में 550 के सापेक्ष 150 परीक्षक आए। यहां 28 टोलियां बनाई गई थी। 


इसी तरह टाउन इंटर कालेज में 550 के सापेक्ष 300 परीक्षकों ने कापी जांचने का काम शुरू किया। यहां 30 टोलियां बनाई गई थी। जबकि नोमानी इंटर कालेज में 527 के सापेक्ष 116 परीक्षक आए। 43 टोली बनाई गई थी। इसी क्रम में डीएवी इंटर कालेज में 582 के सापेक्ष 200 परीक्षक आए। यहां 40 टोलियां बनाई गई थी।


  इस संबंध में डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। निर्धारित शेड्यूल के अंदर कापी जांचने की प्रक्रिया पूरी कर लेने का प्रयास जारी रहेगा।


 नोमानी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उस्मान अली ने बताया कि एक दो दिन में सभी शिक्षकों के आ जाने की उम्मीद है। निर्धारित शेड्यूल के अंदर कापी जांचने का काम पूरा करने का प्रयास जारी है।


इसी तरह टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना के प्रधानाचार्य सत्रजीत सिंह का कहना है कि वित्तविहीन शिक्षक शिक्षक संघ तथा माध्यमिक शिक्षक संघ की हड़ताल के चलते परीक्षकों की संख्या कम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed