फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers did the demonstration

शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 05 Mar 2019 11:28 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 05 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teachers did the demonstration
डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक। - फोटो : mau
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच चेतावनी भी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।  
विज्ञापन


जनपदीय अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के बजाय लटकाया जा रहा। कहा कि एनपीएस कटौती को अपडेट किया जाए। मृतक आश्रितों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने, महंगाई बकाए का अवशेष का भुगतान किया जाए। 4200 से 4600 के भुगतान की वापसी के साथ ही समय से वेतन भुगतान किया जाए। कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कहा कि कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। समस्याओं के प्रति विभागीय अधिकारी संवेदनहीन हैं।
विज्ञापन


 शिक्षक नेता राजेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग की तरफ से तीन मृतक आश्रितों की नियुक्ति की गई है, लेकिन कार्यभार ग्रहण नहीं किए हैं। प्रबंधक विभागीय आदेश का माखौल उड़ा रहे हैं। धरने को राजनाथ सिंह, कृष्णानंद सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, धनंजय सिंह, रविप्रकाश यादव, यागेंद्र सिंह, राघवेंद्र  सिंह, अखिलेश सिंह, जयराम यादव, जयप्रकाश सिंह, विक्रमादित्य चौहान ने संबोधित किया। धरने में जयनारायण पांडेय, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक पांडेय, राजेश सिंह, रामविजय यादव, दीनानाथ तिवारी रहे। संचालन जिला मंत्री रामलखन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed