फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teacher takes man to the heights of success

मनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाता है शिक्षक

Mon, 05 Sep 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teacher takes man to the heights of success
शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार पाण्डेय को सम? - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक ही है जो मनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाता है। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित कमलेश कुमार को चेक तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह सहित बीईओ शामिल रहे। साई कालेज एवं इंदु प्रकाश फार्मेसी कॉलेज में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि एक शिक्षक ही है जो मनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाता है और जीवन में सही और गलत को परखने का तरीका बताता है। इस दौरान प्रबंधक अखिलेश राय, प्रधानाचार्य बृजेश दुबे, सुनील चौधरी रहे। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्र छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर पाल रहे। नगर शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर क्षेत्र के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार पांडेय, चंद्रधर राय, शिक्षामित्र सोनम श्रीवास्तवा, निर्मला देवी सहायक अध्यापिका को सम्मानित किया। रानीपुर: ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अस्सी भवन में नवीन लाइब्रेरी और बच्चों के लिए स्टेशनरी बैंक का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम क्षिप्रा पाल और बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। मधुबन: बीपीएस पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक राम नारायण सिंह ने सेवानिवृत शिक्षक भुल्लन सिंह, श्रीभगवान सिंह, बीएन सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर दारा सिंह, चंद्रिका यादव, सुदामा शुक्ला, अंकित यादव, मनोज, अरविंद सिंह आदि रहे। दिशा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, संत कबीर इन्टर कालेज चचाईपार, सुभागीदेवी इंटर कालेज मधुबन, प्रभा पब्लिक स्कूल, इंदिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी, श्यामा तिवारी पीजी कालेज तिनहरी, श्रीकृष्णा पी जी कालेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। मुहम्मदाबाद गोहना : सैक्रेड हार्ट स्कूल की दोनों शाखाओं में शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों को उपहार देकर उनका सम्मान किया। प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल ने कहा कि शिक्षक छात्रों को देश को एक बेहतर नागरिक बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. किरन कृष्ण बरनवाल ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की रीढ़ है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिंधुजा तिवारी, दीपक यादव, शिवम यादव, सिद्धि वर्मा, विभा यादव, रोशनी, आयुषी ओझा, अभिजीत कुमार उपस्थित रहे।

मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षक दिवस अवसर पर सम्मानित हुई अध्यापिकाएं।?

मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में शिक्षक दिवस अवसर पर सम्मानित हुई अध्यापिकाएं।?- फोटो : MAU

कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान के आदर्श शिक्षक कमलेश कुमार को राज्य शिक्ष?

कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान के आदर्श शिक्षक कमलेश कुमार को राज्य शिक्ष?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed