फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teacher performance assessment boycott.

शिक्षकों ने मूल्यांकन का किया बहिष्कार

Mon, 30 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 30 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teacher performance assessment boycott.
बोर्ड की कापियां के मूल्यांकन के पहले दिन सोमवार को शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन



 अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने शहर के दो मूल्यांकन केंद्रों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही डीएवी इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।


डीएवी इंटर कालेज और एएल नोमानी इंटर कालेज पर शिक्षकों ने सोमवार को मूल्यांकन केंद्रों अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर शिक्षक वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे थे


और कापियों के जांचने का बहिष्कार कर नारेबाजी की। डीएवी इंटर कालेज पर आयोजित बैठक के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जयनारायण द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों का वियनिमितिकरण अवश्य होना चाहिए। सी.टी संवर्ग की सेवाओं को एल टी के


 चयन एवं प्रोन्नत में लाभ, एक अप्रैल के पश्चात नियुक्त शिक्षकों को पेंशन, एल टी के प्रोन्नत वेतनमान में स्नातकोत्तर उपाधि की अनिवार्यता को समाप्त करने, अंशकालिक


शिक्षकों को पूर्ण कालिक का दर्जा देने और वित्तविहिन शिक्षकों को घोषित मानदेय का भुगतान करने की मांग की। बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के


 अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि मूल्यांकन का बहिष्कार तब तक चलेगा जब तक सरकार मानदेय का ऐलान नहीं कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed