फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teacher is a potter who makes children eligible citizens: BSA

बच्चों को योग्य नागरिक बनाने वाला कुम्हार है शिक्षक ः बीएसए

Sun, 05 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Teacher is a potter who makes children eligible citizens: BSA
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न स्कूल, कालेजों में शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को जनपदस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में नगर स्थित नोमानी इंटर कॉलेज के सभागार में जनपदस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक घोसी विजय राजभर ने अपने विद्यालय पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुगलपुरा के प्रधानाध्यापक डॉ.शाहनवाज अहमद अंसारी, हरकेशपुरा की प्रधानाध्यापिका नीता राय और जमालपुरा के प्रधानाध्यापक शफिकुर्हमान सहित 75 शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्रम और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा गुरु ही वह कुम्हार है जो बच्चों को सही रूप देकर राष्ट्र का सम्मानित नागरिक बनाता है। नगर के अतिरिक्त नौ ब्लाकों से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह, ब्रजेश पांडेय, ब्रह्मानंद सिंह, कमलेश कुमार, विनोद यादव, नीतू राय, बलरामचंद, अरुण कुमार सिंह, अनिल मौर्य, अशोक कुमार यादव, ममता राय सहित सभी ब्लाकों से 75 शिक्षकों सम्मानित किया गया। संचालन अरविंद पांडेय ने किया।
विज्ञापन

उधर, नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. शिवशंकर सिंह ने डॉ. विष्णु बहादुर सिंह, मुक्तेश्वर पांडेय, जेपी राय, प्रभाकर सिंह, विनोद तिवारी, डीएन सिंह, केके पांडेय, रामनिवास राय आदि का सम्मान किया गया। इसी तरह जिले के वर्तमान प्राचार्यगण डॉ. हूर तलत, वंदना पांडेय, शकील खान, निवेदिता राय, रफत परवीन, राघवेंद्र राय, अखिलेश तिवारी, रंजना द्विवेदी, संजय राय आदि का सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ण कार्य करने के लिए डॉ. रसिका रियाज, कंचन राय, आरएन यादव, अवनींद्र पांडेय, अतुल, आकांक्षा, सिधारी, बृजेश, नीरज, जंग बहादुर, अनिल, राम प्रवेश, प्रद्युम्न, पवन, दीपक परासर आदि को सम्मानित किया गया। इसके लिए 75 अध्यापकों का चयन नोडल अधिकारी एवं विश्वविद्यालय की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. सर्वेश पांडेय के नेतृत्व में गठित समिति द्वारा शासन और विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार किया गया। सभी सम्मानित प्राध्यापकों को अंगवस्त्र और विश्वविद्यालय द्वारा दिए गये सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सहायक कुलसचिव पूविवि दीपक कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के ताजोपुर स्थित सैनिक आईटीआई के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं ने संस्थान के प्रबंधक बिग्रेडियर डॉ. पीएन सिंह को हस्तनिर्मित चिह्न भेंट किया। बिग्रेडियर डॉ. पीएन सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु का दर्जा माता-पिता के समान ही होता है। एक तरफ जहां माता-पिता बच्चे को जन्म देते हैं तो शिक्षक जीवन जीने का तरीका सिखाता है। शिक्षक हमेशा हमें प्रेरणा देते हैं और समाज में हमें एक अच्छा नागरिक बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed