फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   TB patients being adopted

टीबी मरीजों को लिया जा रहा गोद

Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
TB patients being adopted
मऊ। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए शुरू हुई सकारात्मक पहल रंग ला रही है। विभाग के आह्वान पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा प्रधानों ने अब तक 521 मरीजों को गोद लिया है। उम्मीद है माह के अंत तक आंकड़ा 800 से ज्यादा हो जाएगा। फिलहाल जिले में स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम को लेकर लोगों द्वारा न केवल सराहा जा रहा है बल्कि इसको लेकर सकारात्मक रूख भी अपनाया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में जिले में 1879 टीबी मरीज है। इन मरीजों का नि:शुल्क उपचार तो विभाग द्वारा किया जा रहा है, वहीं बेहतर पोषण के लिए 500 रुपये का पोषण भत्ता हर माह उनके खाते में उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन अब विभाग इन मरीजों का उपचार के साथ उनका नियमित देखभाल के लिए गोद लेने की कवायद कर रहा है। अब तक चिकित्सकों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों तथा दूसरे विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधानों ने 521 मरीजों को गोद लिया है। बताया कि इसके अलावा कई समाजिक संगठनों द्वारा भी टीबी मरीजों को गोद लेने में रुचि दिखायी जा रही है। साथ ही विभाग लोगों से अपील भी कर रहा है कि समाजसेवा को ध्यान रखते हुए कम से कम दो टीबी मरीजों को गोद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed