{"_id":"62716e5e987e8148db49f0c2","slug":"tamsa-passenger-train-will-operate-from-may-20-mau-news-vns6516562121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा पैंसेजर ट्रेन का संचालन 20 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा पैंसेजर ट्रेन का संचालन 20 मई से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ से वाराणसी सिटी के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशन के यात्रियों को राहत मिलेगी। दरअसल कोरोना संक्रमण काल से बंद चल रही तमसा पैसेंजर ट्रेन का संचालन 20 मई से शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है।
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमर ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए 05428/05427 वाराणसी सिटी-आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी को 20 मई प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) वाराणसी सिटी से संचालन शुरू की जा रही है। जबकि 21 मई से प्रतिदिन (सोमवार को छोड़कर) आजमगढ़ से चलायी जायेगी। बताया कि इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। बताया कि 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 मई से वाराणसी सिटी से 18.50 बजे प्रस्थान कर सारनाथ, कादीपुर, रजवारी, सिधौना रामपुर हाल्ट, औंड़िहार, माहपुर, सादात, हुरमुजपुर हाल्ट, दुल्लहपुर, नायक डीह, पिपरी डीह, पनियरा हाल्ट, मऊ जंक्शन होते हुए आजमगढ़ पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 21 मई, 2022 से प्रतिदिन (सोमवार को छोड़कर) आजमगढ़ से 05.15 बजे प्रस्थान कर इन्हीं स्टेशन पर रुकते हुए वाराणसी सिटी तक पहुंचेगी। बताया कि इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ कोच लगाए जाएंगे।