फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   tamasha clean

प्रशासन ने कसी कमर, करेंगे निर्मल तमसा

Sun, 12 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 12 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने लंबी कवायद के बाद तमसा के दर्द को समझा। अब तमसा को निर्मल बनाया जाएगा, घाटों को सुंदरीकरण कर रमणीय बनाया जाएगा। अमर उजाला ने अपने ‘तमसा के दर्द’ अभियान में तमसा की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन के साथ ही लोगों का ध्यान मुद्दे की तरफ आकर्षित किया। रविवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की पहल पर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में इस अभियान को सभी ने हाथों हाथ लिया और अभियान का नाम निर्मल तमसा रखा।
विज्ञापन



बैठक में नगर के बुद्धिजीवी, स्वयंसेवी संगठनों, रोटरी क्लब, आईएमए आदि ने तमसा की सफाई के पूर्व नदी के किनारों पर फेंके जाने वाले नगर के कूड़े निस्तारण पर रोक की बात की। इसी प्रकार नदी में गिरने वाले नालों के पानी को रोका जाए। इसके लिए पूर्व में बने चार नालों में चैंबरों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन



नगर में जहां कहीं भी नाले गिर रहे हैं, वहां चैंबर बनाए जाएं और नालों परे मजबूत जाली लगाई जाए। नाले में जो गंदा पानी है वह चैंबर में इकट्ठा होने के बाद फिर दूसरे गड्ढे से होकर में नदी में प्रविष्ट करे। इस पर जिलाधिकारी ने नगरपालिका को निर्देश दिया कि इससे संबंधित कार्ययोजना बनाकर इस पर कार्य कराया जाए। इसके अलावा भीटी पुल से 50 मीटर पूरब से लेकर हनुमान घाट तक घाटों पर मिट्टी पाटकर उसे घाट का रूप दिया जाए और उस पर ईंट की इंटरलाकिंग कराकर घाटों का रूप दिया जाए ताकि नदी का किनारा स्वच्छ बने। साथ ही इन घाटों पर जगह-जगह समतलीकरण कर  पौधरोपण किया जाए। पेड़ों पर चबूतरा एवं उन्हं ब्रिकगार्ड लगाकर सुंदरीकरण का रूप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही जगह-जथगह सीमेंटे से बैठने का स्थान बनाया जाए ताकि नदी किनारे शहर के लोगों का निकास हो और वह एक रमणीय स्थल नदी के किनारे बैठकर प्राकृतिक सौंदर्य का आंनद ले सकें। लोगों का आवागमन इन स्थानों पर होने, उठने-बैठने एवं सैर सपाटे इन स्थानों पर लोग गंदगी करने की भी हिम्मत नहीं करेंगे।


इस सुझाव पर जिलाधिकारी ने नगरपालिका से लेकर ईंट भट्ठा संघ सहित पीडब्लूडी आदि के ठेकेदारों से सहयोग की अपेक्षा की एवं उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा तमसा में अविरल पानी रहे इसके लिए लोगों ने दोहरीघाट के निकट बने च्यूटीडाड़ में बने बंधे पर एक पुलिया के निर्माण कराकर छोटी नदी में घाघरा के पानी के अवरुद्ध किए जाने को पुन: चालू कराया जाए ताकि पूरे साल तमसा में पानी रह सके। यह भी सुझाव दिया कि अत्यधिक पानी या बाढ़ की संभावना पर उस पुलिया पर एक चैनल भी बनाया जाए




ताकि परेशानी होने पर उसे बंद किया जाए। जिलाधिकारी ने इस मामले में सिंचाई विभाग को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। सिंचाई विभाग द्वारा मामला आजमगढ़ का बताए जाने पर जिलाधिकारी ने रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा। लोगों का कहना है कि इस प्रयास से ना सिर्फ सूखी छोटी सरयू में पानी आने से लोगों को इसका सिंचाई से लेकर विभिन्न प्रकार का लाभ होगा बल्कि तमसा भी निर्मल एवं अविरल होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed