फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Take action on vehicles with loud horn: DM

तेज हार्न वाले वाहनों पर करें कार्रवाई : डीएम

Thu, 30 Mar 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Take action on vehicles with loud horn: DM
जिलाधिकारी अरुण कुमार तेज हाॅर्न वाले वाहनों पर कार्रवाई करने का संबंधित विभाग को निर्देश दिया। कहा कि अनफिट वाहनों को भी चेक किया जाए और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई जरूर करें। वह सिंचाई, विद्युत और परिवहन विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग द्वारा जनपद में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान की जानकारी लेते हुए एआरटीओ को निर्देश दिया कि प्राइवेट वाहनों पर हूटर तथा नंबर प्लेट आदि पर अनावश्यक शब्दों को लिखकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें। तेज गति वाले वाहनों, अनफिट वाहनों तथा तेज हार्न वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाए। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अभिनव तिवारी ने बताया कि जनपद में ट्रांसफार्मरों तथा बिजली की सप्लाई प्राथमिकता पर दी जा रही है। कहा कि जनपद में हो रही ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग की समस्या आ रही है, जिसके लिए फीडरो पर सुधार किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान ने बताया कि बीबीपुर- बेलौली बांध के किलोमीटर 0.070 से 0.300 के मध्य कटाव निरोधक कार्य, ग्राम सूरजपुर में राम जानकी मंदिर के डाउन स्ट्रीम में कटाव निरोधक कार्य तथा पारा सहरोज बांध के किलोमीटर 8.150 से 8.650 तक कटाव निरोधक कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, एआरटीओ कहकशां खातून सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed