फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Take action against those without helmet

बिना हेलमेट चलने वालों पर करें कार्रवाई

Wed, 18 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Take action against those without helmet
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकार? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा/ओवरलोडिंग एवं स्कूली बसों के फिटनेस के संबंध में पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। जिलाधिकारी ने डग्गामार वाहन, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के गाडी चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बसों के फिटनेस की जांच कराने को भी कहा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गलत नंबर प्लेट लगाकर खनन करने वाली गाड़ी एवं ओवरलोडिंग गाड़ियों के बारे में जानकारी लेते हुए गलत नंबर प्लेट लगाकर खनन करने वाली गाड़ियों एवं ओवरलोड गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खनन जनपद जैसे सोनभद्र, मिर्जापुर वाले क्षेत्र से जो गाड़ियां खनन सामग्री लेकर अपने जनपद के जिस क्षेत्र से होकर जाती हैं,वहां सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खनिज के कितनी गाड़ियों को पकड़ा गया एवं कितने के विरुद्ध चालान हुआ इसके बारे में भी जानकारी ली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि खनिज एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध 605 वाहनों का चालान किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने ई-चालान एवं ई-सिस्टम के माध्यम से प्रचार-प्रसार के बारे में भी जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, उप जिलाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed