फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tajia , Alm , of Ziarat of Duldul

ताजिए, अलम, दुलदुल की जियारत की

Sun, 14 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 14 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tajia , Alm , of Ziarat of Duldul
 नगर में चेहल्लुम पर अलम, ताबूत, दुलदुल और
विज्ञापन
ताजिए के जुलूस निकाले गए। इससे पूर्व हुई मजलिस में शहीदाने कर्बला का जिक्र किया गया। अंजुमनों ने नौहा और मातम किया।

जुलूस में या हुसैन की दर्द भरी सदाएं बुलंद की जाती रहीं। शहर के शिया समुदाय में कर्बला में हुई जंग में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के चालीस दिन होने पर चेहल्लुम मनाया गया।

शहर के सदर चौक से रविवार की शाम को मलिक टोला, काजी टोला और क्यारी टोला के ताजिए के जुलूस निकले गए।

 जो कदीमी रास्तों गोला बाजार, खंडेलवालमार्ग, संस्कृत पाठशाला, शाही कटरा, डीएवी इंटर कालेज, औरंगाबाद चौक होते हुए डिहवा कर्बला पहुंचा।

जहां ताजिए दफन किए गए। रास्ते भर अजादार या हुसैन की सदाएं बुलंद करते चल रहे थे। जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस में उलेमा ने कर्बला में हुई जंग का मंजर बयान किया तो मौके पर मौजूद अजादार बिलख पड़े।

अंजुमनों ने नौहा और मातम के  जरिए कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की। वहीं, खानदानी अखाड़ा के तत्वावधान में पुरानिजाम क्यारी टोला स्थित शाही कटरे के दक्खिनी सहन में फनसिपहगिरी के तहत अखाड़े में शस्त्रों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।


 घोसी संवाददाता के अनुसार, नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ला में पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (सल्ल.) के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों का चालीसवां पारंपरिक रीति रिवाज से मनाया गया।

 नीमतले स्थित अजाखाना अब्बासी बीवी और अंजुमन सज्जादिया के अजाखाने से दोपहर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान अंजुमन के लोग सीनाजनी करते चल रहे थे।

 उधर, सुरक्षा की दृष्टि से नगर में  पुलिस और पीएसी बल तैनात किए गए थे। जबकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर चक्रमण कर स्थिति पर निगाह रखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed