फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Symptoms of TB found in 11 people, treatment started

11 व्यक्तियों में मिले टीबी का लक्षण, इलाज शुरू

Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of TB found in 11 people, treatment started
मुहम्मदाबाद गोहना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े गांवों में विगत नौ मार्च से क्षय रोगी खोजी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में टीवी यूनिट द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की कुल आबादी के 20 प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अभी तक टीबी के 11 मरीज मिले हैं। टीबी सुपरवाइजर राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों को टीबी बीमारी से मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। योजना के क्रियान्वन को लेकर सघन खोजी अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए तीन सुपरवाइजर के नेतृत्व में 45 आशा कार्यकर्ता गांवों में जाकर टीबी बीमारी के लक्षण वाले लोगों को चिंहित कर रही है। बताया कि लगातार दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी आना, तीन माह में पांच फीसदी वजन में कमी खांसने के दौरान बलगम में कभी-कभी खून आना, सीने में दर्द होना, शाम को अक्सर बुखार होना आदि टीवी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के बलगम और खून की जांच की जा रही है जिसमें अभी तक कुल 11 लोगों मे उक्त लक्षण पाए गए हैं। इन सभी का स्थानीय सीएचसी पर उपचार शुरू कर दिया गया है। इस अभियान में मुहम्मदाबाद गोहना टीबी यूनिट के तीन सुपरवाइजर राणा देवेंद्र सिंह, सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सचिव सतीश कुमार पांडेय, श्रीकांत यादव के नेतृत्व में 45 आशा बहुओं द्वारा खैराबाद, वलीदपुर, भीरा बंदीघाट, भातकोल, चलिसवां, बनियापार, मड़हा, पट्टी, मोहिउद्दीनपुर, सुतरही, चिश्तीपट्टी, अलाउद्दीनपुर आदि गांवों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed