फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sworn oath to the office bearers

पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Sat, 10 Feb 2018 12:05 AM IST
mau news
mau news Updated Sat, 10 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मऊ। दीवानी कचहरी के 28 वां स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने कहा कि जिस भावना से साथी अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है, उसका वह मान रखेंगे। साथ ही उनके मान सम्मान का सदैव ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद के लिए विरेंद्र बहादुर पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राय, साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों पर यशवंत यदुवंशी और संजय कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद से विपिन कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ कराया गया। इसीक्रम में महामंत्री के पद के लिए संजय त्रिपाठी, सहमंत्री के तीन पदों के लिए अभय कुमार राय, केदारनाथ गोड़, जितेंद्र बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार शुक्ल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी राममिलन, मोहन कुमार, वेद प्रकाश, इंद्रजीत, सुखराम और शादाब आलम तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद के लिए यूसूफ खान, नीरज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह,आनंद कुमार, रजनीश राय और अमित कुमार सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जज जयश्री आहूजा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बार और बेंच के बीच आपसी सामंजस्य से ही बेहतर न्याय लोगों को मिलता है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से सामंजस्य बनाए रखने की अपील की। नगरपालिका चेयरमैन मुहम्मद तैय्यब पालकी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाईयां देते हुए अपने स्तर से अधिवक्ताओं की हर संभव सहयोग करने का वादा किया। शपथ ग्रहण के बाद पूर्व अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण डा. अजय कुमार, वीरनायक सिंह, लालचंद गुप्ता, आफताब अहमद, मुहम्मद गजाली, शिवकुमार,सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह, हेमंत कुशवाहा, प्रवींद्र कुमार, कृष्ण कुमार, मुहम्मद आरिफ अहमद, न्यायधीश पंकज, सत्यबीर सिंह, बलवंत भारती, अशोक कुमार अश्क, हुमा सज्जाद ,सूर्यनाथ यादव, मानसिंह यादव, राजेंद्र राय, गनी अहमद नोमानी, अजय कुमार सिंह, बृजराज सिंह सिसोदिया, सहायक चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव और इकबाल अहमद आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व एम एलसी दयाराम पाल और संचालन अनिल कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed