फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sword of action on 40 recognized secondary schools

Mau News: 40 मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों पर कार्रवाई की तलवार

Sun, 14 Apr 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sword of action on 40 recognized secondary schools
मऊ। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के 13 दिन बाद भी जिले के 40 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों ने अभी तक गत वर्ष का यू डायस डाटा अपलोड ही नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अंतिम नोटिस जारी कर दी है। डाटा अपलोड न होने पर स्कूलों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। विभागीय कार्रवाई से निजी विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति है। जिले में 517 माध्यमिक स्कूल हैं। यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक को पहले पंजीकरण कराना होता है। यू-डायस पोर्टल पर कक्षा एक से 12वीं तक चलने सभी स्कूलों की ओर से विद्यालय में पुराने के अलावा नए नामांकित छात्रों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता, विद्यालय भवन, उसमें उपलब्ध संसाधन, शौचालय, पेजयल की व्यवस्था, खेल परिसर समेत अन्य सभी संसाधनों के बारे में पूरी जानकारी देनी होती है। शिक्षा सत्र शुरू हुए 13 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक जिले में 40 मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों ने अभी तक पंजीकरण, डाटा अपलोडिंग में रुचि नहीं दिखाई है। विभाग की ओर से विद्यालय प्रबंधन को कई बार नोटिस दी जा चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाह स्कूल प्रबंधन को अंतिम नोटिस भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन



एक हफ्ते के अंदर यू-डायस का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण न करने पर विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की जाएगी।

देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed