फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sweet food department raided shops

खाद्य विभाग की मिठाई की दूकानों पर छापेमारी

Wed, 04 Mar 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 04 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sweet food department raided shops
जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य विभाग के होली पर्व के पूर्व ही छापेमारी अभियान ने  मिलावटखोरों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। बुधवार को भी खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दूकानों सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इससे बाजार में  हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान 12 नमूने लिए गए, इनकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
प्रमुख त्यौहारों पर बाजारों में मिलावटी सामानों की भरमार रहती है। इस बार मामले की गंभीरता को देखते हुए  जिला प्रशासन ने होली पर्व के पूर्व ही मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाए जाने का फरमान जारी किया। प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाए जाने से  बाहर से आने वाली मिलावटी खाद्य सामग्रियों तथा रेडिमेड मिठाइयों पर अंकुश लगा है। खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग द्वारा मारे गए छापे पर नजर डाला जाए तो फरवरी तक मिल्क प्रोडक्ट तथा तेल घी आदि के 43 नमूना लिया गया। जबकि मार्च में अब तक हुई छापेमारी अभियान में 12 नमूना लिया गया है। होली पर्व के पूर्व ही छापेमारी अभियान चलाए जाने से दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों पर मिलावटी खाद्य सामग्रियां तथा मिठाई, खोआ आदि रखने का साहस नहीं दिखा पा रहे हैं। लगातार अभियान जारी रहने से कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


इस संबंध में खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग के अभिजीत अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि फरवरी तक 43 नमूना लिया गया। होली पर्व के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। होली पर्व के मद्देनजर छापेमारी अभियान में विभिन्न प्रतिष्ठानों से 12 नमूना लिया गया है। नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाता है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed