फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Swami Agnivesh was a great warrior of national religious unity- unknown

स्वामी अग्निवेश राष्ट्रीय धार्मिक एकता के महान योद्धा थे- अनजान

Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Swami Agnivesh was a great warrior of national religious unity- unknown
मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने स्वामी अग्निवेश के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि स्वामी अग्निवेश आर्य समाज के बहुत ही प्रतिष्ठित प्रचारक एवं कर्मयोगी थे । उनकी विशेषता थी कि वह एक और स्वामी थे। आर्य समाज और अध्यात्म से लोगों को जोड़ते थे । उनका दृढ़ विश्वास था कि समतामूलक समाज के निर्माण से देश आगे बढ़ेगा द्य इस विश्वास के साथ भारत में सभी धर्मों के बीच में आपस में मेल भाव और सौहार्द रखने के वे प्रबल पक्षधर रहे। इसके लिए उन्होंने बड़ी मेहनत और लगन से काम किया। उनके विचार मात्र उपदेश नहीं होते थे , बल्कि वे कर्म की प्रधानता को लेकर सर्व धर्म मान्य पक्षों से भरपूर लैस रहते थे। बंधुआ मजदूरों को मुक्त करने के लिए एवं अंधविश्वास के खिलाफ अपने विचार रखने के कारण को कई बार उन्हें संकीर्णतावादी तत्वों का का निशाना भी बनना पड़ा। झारखंड में वर्ष 2018 में उनको इन संकीर्णता वादियों ने इतना पीटा कि उनका लीवर और किडनी गंभीर रूप से प्रभावित हो गया। विगत 2 वर्षों से वह दिल्ली के कई अस्पतालों में इसका इलाज करा रहे थे । अंतत: यही उनके लिए जानलेवा सिद्ध हुआ और वे हमेशा के लिए हमसे दूर हो गए। उनके निधन से सर्वधर्मसमभाव का एक प्रबल पक्ष कमजोर हो गया है। अनजान ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें एक सफल समाज परिवर्तनकारी , जैसा उपदेश देश वैसा ही कर्म के सिद्धांत पर चलने वाले महान स्वामी के रूप में याद किया है। अनजान ने कहा है कि भाकपा की राष्ट्रीय परिषद उनकी सामाजिक सेवाओं , प्रगतिशील, राजनीतिक सरोकारों और सामाजिक - धार्मिक एकता कायम करने की प्रतिबद्धता को सदैव स्मरण करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed