फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Suspected law and loot

शक के दायरे में बहू मजदूर और लूट

Fri, 11 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 11 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Suspected law and loot
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बैसवाड़ा मुहल्ला निवासी दंपति हत्याकांड में पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस को घर के भीतर आलमारी टूटी हुई मिली और सामान बिखरे थे। इससे लूट के लिए हत्या से पुलिस का इंकार नहीं है। इसके अलावा शक के दायरे में बहू भी है।
विज्ञापन



 उसका वृद्ध दंपती से मुकदमा चल रहा है। इसके अलावा मजदूरों पर भी पुलिस की नजर है। घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो से वृद्ध का इकलौता पुत्र भी घर के लिए चल दिया है।
विज्ञापन



घोसी कोतवाली क्षेत्र के बैसवाड़ा निवासी अकील अहमद रेलवे विभाग में नौकरी से पांच साल पहले रिटायर हुए थे। सेवानिवृत्त के बाद संयोग से उनके पुत्र नसीम अख्तर को भी रेलवे विभाग में ही नौकरी मिल गई। वह इन दिनों बोकारो में तैनात है। घर पर अकील पत्नी शकीला के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनकी दो पुत्रियां शादी के बाद अपने-अपने ससुराल चलीं गईं। घर पर इन दिनों एक कमरे का पांच दिन पूर्व से निर्माण हो रहा था। यहां पर पांच से छह मजदूर प्रतिदिन कार्य करते थे। घटना के दिन भी कुछ मजदूर आए थे, लेकिन कुछ का पता नहीं था। जो आए थे वह भी घटना की जानकारी होने पर चले गए।


बताया जाता है कि अकील के इकलौता पुत्र नसीम अख्तर की शादी मुहम्मदाबाद गोहना के भुईलीपुर में हुई थी। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध न होने के चलते दोनों में तलाक का मुकदमा भी चल रहा था। किसी बात को लेकर बहू के मायके वालों ने नसीम अख्तर और उसके मां-बाप को धमकी दी थी।


 पुलिस इस बिंदू को भी महत्वपूर्ण मान रही है। लेकिन मकान के भीतर कोई कैसे दाखिल हुआ होगा, इसको लेकर पुलिस माथापच्ची कर रही है। ज्यादा संभावना किसी नजदीकी के रंजिश की लग रही है।



लूट की घटना भी पुलिस का विषय है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह का कहना है कि घटना में कई टीमें अलग अलग बिंदुओं पर कार्य कर रही हैं। पुलिस की हर बिंदुओं पर नजर है। जल्द ही असली राज सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed