{"_id":"616716e7760ad13d7b120a86","slug":"surprise-absconding-with-30-thousand-rupees-from-the-elderly-mau-news-vns617159584","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से 30 हजार रुपये लेकर उचक्का फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग से 30 हजार रुपये लेकर उचक्का फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुम्हां (मऊ)। दोहरीघाट थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपए निकालकर बाहर निकल रहे एक बुजुर्ग को बुधवार की दोपहर एक उचक्के ने शिकार बना लिया। अपने को बुजुर्ग के बेटे के साले चाचा बताकर उचक्के ने बुजुर्ग सेे नजदीकी बढ़ायी। उचक्के ने बुजुर्ग को रुपए निकालकर झोले में रखते देख लिया था।
दोहरी घाट थाना क्षेत्र के गोंठा गांव निवासी मुहम्मद बशीर (70) का दोहरीघाट कस्बे के एसबीआई बैंक की शाखा में खाता है। बशीर किसी काम से बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे बैंक में रुपये निकालने गए। उन्होंने बैंक से 30000 रुपये निकाले। रुपए निकालकर बुजुर्ग ज्यों ही बैंक से बाहर आए उनके नजदीक आकर एक युवक ने नमस्कार किया। बुजुर्ग ने कहा कि हम आप को नहीं पहचानते हैं आप कौन हैं ? इस पर युवक ने कहा कि आप अपने बेटे की शादी कहां किए हैं। बुजुर्ग ने कहा घोसी में, इसके जवाब में युवक ने कहा कि आपके बेटे के साले के हम चाचा हैं। युवक की बात पर बुजुर्ग को विश्वास हो गया।
युवक ने बुजुर्ग को पास की एक चाय की दुकान पर ले गया वहां चाय समोसा खिलाया। इसके बाद कहा कि आपके पास छोटे-छोटे नोट हैं, छोटे नोट लेकर रास्ते में जाना जोखिम भरा है, छोटे नोट हमें दीजिए मैं आपको बड़े दो दो हजार के बड़े नोट ले कर आता हूं। युवक की बात पर भरोसा करके बुजुर्ग ने 30 हजार रुपये के छोटे नोट युवक को दे दिए। रुपए लेने के बाद युवक वहां से गया तो फिर लौटा ही नहीं। काफी समय बीत जाने के बाद बुजुर्ग को अपने ठगे जाने की शंका हुई। उन्होंने आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
उचक्के ने बुजुर्ग को विश्वास में लेने के लिए देवनाथ यादव निवासी किशुनदासपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ का एसबीआई का पासबुक और रामबली पाल नामक व्यक्ति के द्वारा 13 अक्टूबर 2021 की तिथि में काटा गया दो लाख का चेक और पैन कार्ड बुजुर्ग को पकड़ा दिया था। पुलिस को अनुमान है कि यह चेक और पासबुक भी उचक्के ने कहीं से चुरा लिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि घटना के बाद बारे में जानकारी मिली है पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।