फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Summer has started, water coolers are damaged

गर्मी शुरू, खराब पड़े हैं वाटर कूलर

Mon, 21 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Summer has started, water coolers are damaged
कोपागंज। तापमान बढ़ने और दिन में तल्ख धूप होने से गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में विभिन्न मुहल्लों में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। सार्वजानिक जगहों पर वाटर कूलर भी बंद हैं, टोटियां टूटी पड़ी हैं। लोगों को बोतल का पानी खरीद कर प्यास बुझानी पड़ रही है। उधर, गर्मी के चलते मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है और लोग मच्छरजनित बीमारी से परेशान हो रहे हैं। नगर पंचायत ने जगह-जगह राहगीरों को स्वच्छ पीने का पानी मुहैया कराने के लिए लाखों की लागत से कई वाटर फ्रीजर लगाए हैं लेकिन यह पूरी तरह ख़राब पड़े हैं। ऐसे में बाजार आने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। विवश होकर लोग बोतल बंद पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। लेकिन इससे इतर नगर पंचायत प्रशासन मौन साधे है। स्थिति यह है कि गत एक हफ्ते से तेज धूप के साथ पड़ रही भीषण गर्मी से लोग पानी के लिए तरस जा रहे हैं। ईओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि दस साल पुराने वाटर कूलरों की मरम्मत कराई जाएगी। बोझी बाजार : गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में मच्छरों की बाढ़ सी आ गई है। मच्छरों के प्रकोप से लोगों की नींद हराम हो गई है। लोगों को रात भर जागना पड़ रहा है। लोग मच्छरों के काटने से होने वाले रोगों की चपेट में आ रहे हैं। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के बोझी बाजार, मांदी सिपाह, भटमीला, चंद्रपार, नदवासराय, थानीदास, सुल्तानपुर आदि चट्टी चौरहों-बाजारों व गांवों में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छररोधी छिड़काव कराए जाने की मांग क्षेत्रवासी कर रहे हैं। सीएचसी बड़रांव के अधीक्षक डा. अशोक कुमार ने बताया कि मच्छरों व मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए दवाइयों के छिड़काव कराने के लिए योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed