फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sugarcane weighing is stalled for five days at Gajiapur sugarcane weighing center

गजियापुर गन्ना तौल केंद्र पर पांच दिनों से ठप है गन्ना तौल

Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane weighing is stalled for five days at Gajiapur sugarcane weighing center
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर स्थित गन्ना तौल केंद्र पर पांच दिनों से गन्ना तौल नहीं हो पा रही है। तौल केंद्रों से खरीदे गए गन्ना का उठान न होने से किसानों को सर्दी के मौसम में जान जोखिम में डालकर गन्ना से लदी ट्रॉलियों की रखवाली करनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी गन्ना तौल शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से किसानों को गन्ना फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए गन्ना खरीद योजना शुरू की गई है। चीनी मिल की तरफ से गजियापुर मेें गन्ना तौल केंद्र बनाया गय है। गन्ना का उठान न होने से पांच दिनों से तौल ठप है। गन्ना तौल न होने से जहां किसानों को सर्दी के मौसम में जान जोखिम में डालकर रखवाली करनी पड़ रहीहै। इस संबंध में राकेश यादव, राधेश्याम शास्त्री, लालबहादुर, रामलक्षन, लक्ष्मी, सुमेर, रामचंद्र राम, प्रवेश का कहना है कि लगातार पांच दिनों से गन्ना तौल बंद रहने से गन्ना सूख रहा है। तौल केंद्र पर गन्ना से लदी ट्रालियों की दिन रात रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। घोसी चीनी मिल के सीसीओ रामसेवक का कहना है कि हर हाल में 24 दिसंबर को गन्ना तौल होगी। इस बाबत एसडीएम रामभवन तिवारी का कहना है कि किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed