{"_id":"f7a03e49af6e5e5498f70fba96fdc5ff","slug":"subsequently-the-fair-anger-highway-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद फूटा गुस्सा, हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद फूटा गुस्सा, हाइवे जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजहांपुर स्थित सब्जी मंडी के सामने बुधवार की दोपहर कार की चपेट में आने से दूकानदार बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। करीब एक घंटे जाम के बाद लोगों ने एसडीएम सदर के आश्वासन पर जाम समाप्त किया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर क्षेत्र के ख्वाजहांपुर स्थित सब्जी मंडी के बगल में मधुबन थाना क्षेत्र के लोकीपुर लोकया गांव निवासी सहानु पुत्र रामचन्द्र की चाय पकौड़ी की दूकान है। बुधवार को वह अपनी सायकल से कोयला लेकर शहर से दूकान की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे सहानू बुरी तरह से घायल हो गया। कार टक्कर मार कर तेज गति से वहां से चली गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के काफी देर पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहने के कारण वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना पाकर घटनास्थल पर एसडीएम और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को काफी खरी खोटी सुनाई। लेकिन एसडीएम सदर के आश्वासन पर जाम समाप्त कर दिया। जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सकता।