{"_id":"56e12e561eb135b676af9bd4dbe778a8","slug":"submitting-a-memorandum-to-the-district-magistrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा सहित
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने हासिमपुरा के दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर
गुरुवार को प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कहा कि हासिमपुरा के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए इस मामले की फिर से
जांच कराई जानी आवश्यक है।
बसंत कुमार ने कहा कि हासिमपुरा में अदालत के फैसला आने से लोगों को काफी झटका लगा है। कहा कि इससे सांप्रदायिक ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा।
कहा कि इस मामले की फिर से उच्च स्तरीय जांच कराकर दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाना आवश्यक है। कहा कि जुल्म के खिलाफ लोगों को संगठित होकर आवाज उठानी पड़ेगी तभी दंगा पीड़ितों को लाभ मिलेगा।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद सिंह, श्रीराम सिंह, मैनेजर विश्वकर्मा, केए खान, शकील अहमद, अजमल बेलाली, राजेंद्र चौहान, रामकरन, मिट्ठू, हीरा आदि उपस्थित रहे।