{"_id":"6297a38fd8158c451e56540d","slug":"submitted-eight-point-memorandum-related-to-urban-development-mau-news-vns65668833","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास से संबंधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन नगर पंचायत से जुड़ी समस्याओं को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू ठठेरा औ?
- फोटो : MAU
Link Copied
मधुबन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मधुबन इकाई के अध्यक्ष बबलू ठठेरा के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी कोमल यादव से मुलाकात प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं जिलाधिकारी को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर पंचायत से जुड़ी जन समस्याओं के निपटारे की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन द्वारा नगर पंचायत बाजार की दोनों पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। ऐसे में रेहड़ी, पटरी दुकानदारों के रोजगार के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था मुहैया कराई जानी चाहिए। जिससे वह अपनी आजीविका चला सकें। ज्ञापन में नगर पंचायत कस्बे के सड़क की दोनों पटरियों पर इंटरलॉकिंग ,नगर पंचायत क्षेत्र के बिजली के जर्जर तारों को बदलने एवं ट्रांसफर की क्षमता को बढ़ाने, नगर पंचायत को विद्युत सप्लाई के लिए रौजा फीडर के बजाय पलिया फीडर से जोड़ने, रेहड़ी पटरी दुकानदारों को स्थापित करने निजी सवारी वाहनों के लिए वाहन स्टैंड का निर्माण, सरकारी बस स्टैंड का कायाकल्प, पीएचसी को सीएचसी में बदलकर यहां ऑक्सीजन प्लांट युक्त 100 बेड का अस्पताल का निर्माण व नगर पंचायत में नाला का निर्माण की मांगें शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू, आलोक मल्ल, मनोज गुप्ता चंदन पासवान, रवि मद्धेशिया, दुर्गेश वर्मा, लाला राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।