फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   study material

बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री

Mon, 04 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
study material
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के रकौली स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने सोमवार को बच्चों को घर-घर जाकर उन्हें पाठ्य सामग्री तथा मास्क बांटे। साथ ही उन्हें होमवर्क दिया। बच्चों द्वारा पाठ्य पुस्तक तथा लेखन सामग्री आदि की मांग की जा रही थी। सबसे पहले तो प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों ने बच्चों से सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी समस्या के निदान का प्रयास किया, लेकिन कुछ गिने चुने बच्चों तक ही पहुंच कर सीमित हो गया। बच्चों के लिए कॉपी, पेंसिल, रबर, पेन आदि की भी व्यवस्था स्वयं की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए बच्चों के घर-घर जाकर एक-एक को उनकी कक्षा के अनुसार एक सप्ताह का कार्य वर्कशीट के माध्यम से तथा एक सप्ताह के होमवर्क के साथ कॉपी पेन, पेंसिल आदि भी दिया गया। बच्चों को एक सप्ताह का कार्य देते हुए शिक्षा मित्र अवनीश कुमार को समय-समय पर मॉनिटरिंग के लिए अनुरोध किया गया। साथ ही बच्चों को दिया गया कार्य एक सप्ताह बाद वापस लेकर पुन: नया कार्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed