फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students upset due to technical flaw in the server of the scholarship website:

छात्रवृति बेवसाइट के सर्वर में तकनीकी खामी से छात्र परेशान:

Mon, 01 Nov 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students upset due to technical flaw in the server of the scholarship website:
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति योजना के तहत दिए जाने वाले छात्रवृत्ति को ऑनलाइन करने के लिए उपलब्ध कराई गई वेबसाइट में तकनीकी खामी के चलते नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नौवीं, दसवीं के छात्रों का आय, जाति प्रमाण पत्रों का अपडेशन नहीं ले रहा है। जबकि 11वीं तथा 12वीं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यूपी स्कारलरशिप पूर्वदशम तथा दशमोत्तर आनलाइन आवेदन करने की समय सीमा अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में 30 नवबंर तक बढ़ा तो दी गई। लेकिन वेबसाइट के सर्वर में तकनीकी खामी के चलते छात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की मानें तो लगातार तीन दिन से सर्वर में तकनीकी समस्या के चलते ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान पूरा दिन खराब हो जा रहा है। 12 वीं 10वीं का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। जबकि 11वीं, 12वीं कक्षाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। नौवीं, दसवीं के छात्रों का आय, जाति प्रमाण पत्रों का अपडेशन नहीं ले रहा है। अब छात्र छात्रवृति के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन कराएं और विद्यालय अपने डाटा को आगे फॉरवर्ड कैसे करें यह किसी को समझ में नहीं आ रहा है। इस संबंध में 12वीं के छात्र अतुल कुमार का कहना है कि
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ा तो दी गई है, लेकिन सर्वर में आए दिन तकनीकी खामी के चलते आवेदन नहीं कर पा रहा हूं। शिकायत के बाद भी समाधान न हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में 10वीं की छात्रा खुशी राजभर का कहना है कि लगातार लगातार तीन दिन से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है। आय जाति प्रमाण पत्र का अपडेशन नहीं हो रहा है। 11वीं के अभिषेक वर्मा का कहना था कि यूपी स्कालरशिप के वेबसाइट के सर्वर में तकनीकी खामी से आवेदन नहीं हो पा रहा है।11वीं के ही अभिषेक यादव का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।
कोट
स्कालरशिप वेबसाइट के सर्वर ठीक चल रहा है। तकनीकी समस्या का मामला संज्ञान में नहीं आया है।
उमाशंकर वर्मा
जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed