फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students take oath to light a lamp

छात्रों ने मिट्टी का दीया जलाने की ली शपथ

Wed, 11 Nov 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Students take oath to light a lamp
मऊ। जनपद के साई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटिया तथा इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज हलधपुर के छात्रों ने दीपावली के पर्व पर पटाखा न फोड़ने का शपथ लिया। साथ ही दिपावली में देश की मिट्टी से बने दीया जलाने की शपथ लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर कालेज के प्रबंधक अखिलेश राय ने कहाकि बॉर्डर पर तनाव के बीच भारत अपने पड़ोसी देश चीन को दीपावली पर एक और झटका देने की तैयारी में है। दीपावली पर खूब बिकने वाले चाइनीज दीया के मार्केट को तोड़ने की कोशिश चल रही है। गाय के गोबर से बने 33 करोड़ पर्यावरण के अनुकूल दीयों के उत्पादन का लक्ष्य रखा है, ताकि चीनी उत्पादों का मुकाबला किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिदिन लगभग 192 करोड़ किलो गोबर का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि गोबर आधारित उत्पादों में बड़ी संभावनाएं हैं। दीयों के अलावा, आयोग गोबर, मूत्र और दूध से बने अन्य उत्पादों एंटी-रेडिएशन चिप, पेपर वेट, गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों, अगरबत्ती, मोमबत्तियों और अन्य चीजों के उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि इससे गौशाला को मदद मिलेगी, जो वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण वित्तीय मुसीबत में हैं। इससे ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी। सभी प्रवेश लिए छात्राओं को एक-एक पौधा भी दिया गया । इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार, असजद कमाल, अध्यापकगण सतेंद्र यादव, विशाल राय, अविनास पांडेय , विवेक पांडेय, प्रीती आनंद , अमृता सिंह,विमलेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed